Saturday, August 24, 2013

हरियाणवी कहावते

Visit of Amazing / Funny Information - http://7joke.blogspot.com


Funny हरियाणवी कहावते 

1. फूहड़ चालै सारा घऱ हालै

2. पैसा नहीं पास मेला लागे उदास...

3. फूफा कहे त कोए फुकनी ना दे ' अर काका कहे ते कोई काकडी ना दे...

4. बकरी दूध तै दे.. पर मींगण कर-कै

5. बटेऊ खांड-मांडे खा, कुतिया की जीभ जळै

6. बढिया मिल गया तो म्हारी के भाग ना तो मरियो नाई बाह्मन (पुराने टेम मे नाई और ब्राह्मन ही रिश्ते करवते थे)

7. बहुआं हाथ चोर मरावै, चोर बहू का भाई

8. बोहड़िया का भाई, गाम का साळा

9. बहू आई रीमो-झीमो, बहू आई स्याणी भोत - आवतीं-हें न्यारी हो-गी, पाथणे ना आवैं चौथ !

10. ब्याह में गाये गीत सारे साची ना होते

11. बाप नै ना मारी मींडकी, बेटा तीरंदाज

12. बावला या तो गाम जावे ना, जावे तो फेर आवे ना

13. बावळी गादड़ी के पकड़े कान - ना छोडे जां, ना पकड़े राखे जां

14. बारह बरस में तो कुरड़ी के भी भाग बाहवड़ आया करैं

15. बिटोड़े में तै गोस्से ए लिकड़ैंगे

16. बिन फेरयां का खसम...

17. बुलध ना ब्यावै तै के बूढ़ा-ए ना हो ?

18. भांग मांगै भूगड़ा, सुल्फा मांगै घी - दारू मांगै खोंसड़ा (जूता), थारी खुशी पड़ै तै पी

19. भीड़ मै डळा फद्दू कै-ए लाग्या करै

20. “भुस में आग ला कै दमालो दूर खड़ी”

21. भूखे की बाहवड़ जाया करै पर झूठे की ना बाहवड़्या करती

22. बूआ जाऊं-जाऊं करै थी, फूफा लेण आ-ग्या !

23. भोळा बूझै भोळी नै – के रांधैगी होळी नै - मोठ बाजरा सब दिन रन्धैं सक्कर चावळ होळी नै

24. भैंस आपणे रंग नै ना देखै, छतरी नै देख कै बिदकै

25. भादवे का घाम अर साझे का काम देहि तोडा करे

26. भीत में आला अर, घर में साला ठीक ना होते

27. मर-गी रांड खटाई बिना !

28. मारते माणस का हाथ पकड़ ले...बोलते की जुबान ना पकड़ी जा

ठोको LIKE  



No comments:

Post a Comment