Thursday, July 21, 2016

एक जिम्मेदार पति डॉक्टर के पास गया और कहा कि डॉक्टर साहब मेरी बीबी बहरी हो गयी है, मैं कमरे से आवाज़ लगाते रहता हूँ पर वो सुन नहीं पाती है


एक जिम्मेदार पति डॉक्टर के पास गया और कहा कि डॉक्टर साहब मेरी बीबी बहरी हो गयी है, मैं कमरे से आवाज़ लगाते रहता हूँ पर वो सुन नहीं पाती है ..!!

डॉक्टर - आप उन्हें यहाँ ले आइये !

पति : नहीं डॉक्टर साहब,
मै उससे बहुत प्यार करता हूं और इस बारे में उसे कुछ भी नहीं बताना चाहता,
आप कोई दवा दे दीजिये, जिसे मैं उसे बिना कुछ कहे खिला दू...

डॉक्टर : ठीक है, पहले आप एक टेस्ट कीजिये ...
आप 40 फ़ीट दूर से पूछिये - HOW ARE YOU...
यदि वो नहीं सुन पाये तो फिर 30 फ़ीट दूर से पूछिये...
फिर भी नहीं सुन पाये तो 20 फ़ीट .... फिर 10 फ़ीट...

तब आप आ के मुझसे मिलियेगा, उस हिसाब से मैं उनके लिए दवाईयां प्रिस्क्राइब करूँगा..!!

पति खुश हो कर रात को घर में जाता है, बीबी किचन में खाना बना रही होती है...

पति 40 फ़ीट से पूछता है...
डार्लिंग आज खाने में क्या बना रही हो ????

बीबी जवाब नहीं देती...

30 फ़ीट से, स्वीटी आज खाने में क्या बना है ????
कोई जवाब नही मिलता....

20 फ़ीट से, जानू आज खाने में क्या बना है ????
नो रिस्पॉन्स...

10 फ़ीट से, डार्लिंग आज खाने में क्या है ????

फिर भी कोई जवाब नहीं तो पति एकदम से पीछे चिपक के उससे पूछता है.....
डार्लिंग आज खाने में क्या है ?????

तब बेचारी पलट कर कहती है.......

.

....

.
......

.....

.
.
.
.
.

.
.
.

5 बार तो बता चुकी हूँ ....
"आलू के पराठे बनाये हैं.. 
फिर से पूंछा तो परांठे में आलू की जगह तुम्हे भर दूंगी !!"

😛😜😜😝

मोरल ऑफ़ दा पोस्ट --
अक्सर समस्या होती हमारे साथ है और हम ढूँढते दूसरे में हैं ।



Visit for Amazing ,Must Read Stories, Information, Funny Jokes - http://7joke.blogspot.com 7Joke
संसार की अद्भुत बातों , अच्छी कहानियों प्रेरक प्रसंगों व् मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करें... http://7joke.blogspot.com

No comments:

Post a Comment