Labels

Friday, February 8, 2013

SANTA BANTA JOKES : संता का लाजवाब साक्षात्कार


SANTA BANTA JOKES : संता का लाजवाब साक्षात्कार

संता को एक कंपनी में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। संता सही समय पर दफ्तर पहुंच गया। जल्द ही उसे अंदर बुलाया गया। अधिकारी संता के प्रमाणपत्रों को गौर से देख रहा था।    

अधिकारी: संता तुम्हारे प्रमाणपत्रों को देखते हुए मैंने तय किया है कि मैं तुमसे कुछ मामूली सवाल करूंगा। अगर तुम सभी सवालों के जवाब दे देते हो तो यह नौकरी तुम्हें मिल जाएगी। मैं कुछ शब्द कहता हूं तुम्हें उनके विपरीतार्थक बताने हैं।

संता ने जवाब दिया, “जी ठीक है”।  
   
अधिकारी: एबव(Above) 

संता: बिलो(Below) 

अधिकारी: फ्रंट 

संता: बैक 

अधिकारी: लेफ्ट 

संता: राइट

अधिकारी: मेल 

संता: फीमेल

अधिकारी: अग्ली(Ugly)

संता: पिछली(पीछे)

अधिकारी हैरान हुआ।

अधिकारी: अग्ली, यू..जी.एल..वाइ..( हैरान अधिकारी ने वर्तनी पर जोर डालते हुए कहा) 

संता: पिछली, पि..छ..ली.(संता ने वर्तनी पर जोर देते हुए कहा)

अधिकारी गुस्सा हो गया, उसने संता से कहा, “गेट आउट”

संता ने जवाब दिया, “कम इन”। 

अधिकारी: क्वाइट प्लीज़। 

संता: टॉक प्लीज़।

खीज कर अधिकारी ने कहा: यू आर रिजेक्टेड(तुम निकाले जा रहे हो)।

संता: आइ एम सेलेक्टेड (मैं चुना जाता हूं)।

और हार कर अधिकारी ने संता को नौकरी पर रख लिया




No comments:

Post a Comment