Labels

Monday, November 14, 2016

मुद्रा माटी होइ गई, मोदी भए कुम्हार, नेता मिलि के रो रहे ऐसा हुआ प्रहार

मुद्रा माटी होइ गई, मोदी भए कुम्हार,
नेता मिलि के रो रहे ऐसा हुआ प्रहार।

दीदी गुर्राए यहाँ, वहाँ बहन जी रोय,
उधर केजरी दंग है ;मोदी हमको धोय।

दीदी जीजा सब गए, धरे रह गए ठाठ
ऐसा धोये मोदी, खड़ी कर गए खाट

नए नोट कब मिलेंगे; जोह रहे सब बाट।
भौतन को चिंता लगी; कैसे होंगे ठाठ!

सीट बेंचि के मिला था लाखों और करोड़,
छन भर में माटी भया, दिया हौसला तोड़।

माया से माया गई;दिये मुलायम रोय,
इह झटके का अब यहा ईलाज ना होगा कोय।

रहिमन रद्दी होइ गई; बड़ी करेन्सी नोट,
यूपी औ पंजाब में कइसे मिलिही वोट।

रहिमन आँखन ना दिखे;  भीतर लगी जो चोट,
रहि रहि गारी दे रहे; कह मोदी को खोट।

रहीम लखनवी😎


Visit for Amazing ,Must Read Stories, Information, Funny Jokes - http://7joke.blogspot.com 7Joke
संसार की अद्भुत बातों , अच्छी कहानियों प्रेरक प्रसंगों व् मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करें... http://7joke.blogspot.com

No comments:

Post a Comment