Labels

Saturday, February 21, 2015

Islamic State Ke Atankvadeeyon Ka Ghinona Kratya : आईएस ने 43 लोगों को जिंदा जलाया

Islamic State IS Ke Atankvadeeyon Ka Ghinona Kratya : आईएस ने 43 लोगों को जिंदा जलाया
 
 
बगदाद। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) की एक और दरिंदगी दुनिया के सामने आई है। खबर है कि उसने इराक के पश्चिमी अनबार प्रांत में 43 लोगों को पिंजरे में कैद करके जिंदा जला दिया। शनिवार को प्रांतीय सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी है।
स्थानीय मीडिया ने एक सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है कि आईएस ने हिंसा से प्रभावित अल-बगदादी शहर में अल्बु-ओबैद सुन्नी कबायली समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 43 लोगों को बंधक बना लिया था। बताया जाता है कि बंधक बनाए गए लोग स्थानीय पुलिसकर्मी और सरकार समर्थित सहवा अर्धसैनिक समूह के सदस्य थे। सभी बंधकों को हीट शहर ले जाया गया, जहां उन्हें लोहे के पिंजरों में बंद कर जिंदा जला दिया गया। इससे पहले आईएस आतंकियों ने अमेरिकी नौसेना के ऐन अल-असद शिविर पर हमला कर 70 को मौत के घाट उतार दिया था। यहां के निवासी खाद्य पदार्थों का पेयजल के गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। इराक के सबसे बड़े प्रांत अनबार के करीब 80 फीसदी हिस्से पर इस्लामिक स्टेट ने कब्जा कर लिया है। इस शिविर का इस्तेमाल इराकी सैन्य बलों द्वारा किया जाता है

Visit for Amazing ,Must Read Stories, Information, Funny Jokes - http://7joke.blogspot.com 7Joke
संसार की अद्भुत बातों , अच्छी कहानियों प्रेरक प्रसंगों व् मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करें... http://7joke.blogspot.com

No comments:

Post a Comment