Labels

Thursday, October 29, 2015

News चीन में अब पैदा कीजिए दो बच्चे, कोई नहीं रोकेगा बूढ़ी होती बड़ी आबादी से परेशान चीन का 'वन चाइल्ड पॉलिसी' बंद करने का फैसला

News चीन में अब पैदा कीजिए दो बच्चे, कोई नहीं रोकेगा
बूढ़ी होती बड़ी आबादी से परेशान चीन का 'वन चाइल्ड पॉलिसी' बंद करने का फैसला


चीन की सरकार ने वन चाइल्ड पॉलिसी को खत्म कर दिया है। इसके बाद अब चीन में लोग दो बच्‍चे पैदा कर सकेंगे। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सभी शादीशुदा जोड़ो को दो बच्चे पैदा करने की इजाजत दे दी गई है। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी सरकार ने चार दिन चली बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि चीन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्‍था है। साथ ही चीन की आबादी भी दुनिया में सबसे ज्यादा है।




बीजिंग. चीन ने अपनी कई साल पुरानी 'वन चाइल्ड पॉलिसी' को बंद करने का फैसला लिया है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने कम्युनिस्ट पार्टी के स्टेटमेंट के हवाले से यह जानकारी दी है। स्टेटमेंट के मुताबिक, चीनी कपल को अब दो बच्चों को जन्म देने की मंजूरी दे दी गई है। कहा जा रहा है कि चीन सरकार के इस फैसले के पीछे बड़ी वजह वहां बूढ़े लोगों की बढ़ती आबादी है। हालांकि, कपल दूसरा बच्चा कब जन्म दे सकेंगे, इसको लेकर अभी सरकार की ओर से समयसीमा निर्धारित नहीं है।
तेजी से बूढ़ी हो रही चीन की आबादी
UN की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है। अभी यहां की आबादी 1.37 अरब से ज्यादा है। वहीं, दूसरे डेवलपिंग नेशंस की तुलना में चीन की आबादी तेजी से बूढ़ी हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2050 तक चीन की लगभग 44 करोड़ आबादी 60 की उम्र में होगी। वहीं, जापान में बुजुर्गों की संख्या रिकॉर्ड लेवल पर है। अभी यहां की आबादी लगभग 12.7 करोड़ से है। यहां 65 या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या 3.38 करोड़ (कुल आबादी का 26.7 प्रतिशत) पर पहुंच गई है। बीते साल के आंकड़े से 8,90,000 ज्यादा है। बुजुर्गों की आबादी में 1,462 पुरुष और 1,921 महिलाएं हैं। वहीं, 80 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के लोगों की संख्या भी 3,80,000 बढ़कर 1.002 करोड़ हो गई है।
कब आई थी पॉलिसी?
> चीन ने 1979 में यह विवादित पॉलिसी पेश की थी। इसका मकसद देश में बढ़ते पॉपुलेशन को कंट्रोल करना था।
> इसके तहत ज्यादातर शहरी कपल्स को एक बच्चा और ज्यादातर ग्रामीण कपल्स को दो बच्चे जन्म देने का अधिकार दिया गया।
> पॉलिसी के मुताबिक, अगर पहला बच्चा लड़की है, तो दूसरे बच्चे को जन्म देने की मंजूरी दी गई थी।
> हालांकि, 2013 के आखिर में इस पॉलिसी में बड़ा बदलाव करते हुए देशभर में कपल्स को दूसरा बच्चा पैदा करने को मंजूरी दी गई।
> लेकिन इसके लिए भी शर्त तय की गई। पैरेंट्स में से कोई एक अपने मां-बाप की एकमात्र संतान हो, तभी वे दूसरे बच्चे को जन्म दे सकते हैं।
> वन चाइल्ड पॉलिसी लागू के बाद से 40 करोड़ बर्थ पर रोक का अनुमान है।
दूसरे बच्चे के लिए एप्लिकेशन
> चीन के बीजिंग में बर्थ कंट्रोल पॉलिसी में बदलाव के बाद 53,000 से ज्यादा कपल्स ने दूसरे बच्चे के लिए एप्लिकेशन दिया है। 
> इस पॉलिसी में 2014 की शुरुआत में बदलाव किया गया था। 
> बीजिंग में सितंबर के आखिर में 53,034 कपल्स ने एप्लिकेशन दाखिल किए।
> इनमें से 48,392 कपल्स को मंजूरी मिल गई है।






Visit for Amazing ,Must Read Stories, Information, Funny Jokes - http://7joke.blogspot.com 7Joke
संसार की अद्भुत बातों , अच्छी कहानियों प्रेरक प्रसंगों व् मजेदार जोक्स के लिए क्लिक करें... http://7joke.blogspot.com

No comments:

Post a Comment